लखनऊ, फरवरी 23 -- लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल के मेडिसिन विभाग में डॉक्टरों के रिटायरमेंट के बाद विशेषज्ञों का संकट गहरा गया है। अस्पताल प्रशासन ने चार डॉक्टर तैनात किए जाने की मांग एनएचएम से की है। अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि मेडिसिन विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन 800 से अधिक मरीज आ रहे हैं। वार्ड में भी मरीजों का दबाव है। डॉक्टरों की कमी से इलाज प्रभावित है। लिहाजा जल्द से जल्द डॉक्टरों की तैनाती की जाए। कमी से इलाज प्रभावित हो सकता है। विभाग में चार डॉक्टरों के पद हैं। इसमें तीन तैनात हैं। एक की वीआईपी में ड्यूटी लगी है। दो डॉक्टरों के भरोसे मरीज हैं। पुर्ननियुक्ति पर तैनात डॉक्टर का कार्यकाल पूरा हो गया है। सेवा विस्तार के लिए पत्र एनएचएम को भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...