बुलंदशहर, दिसम्बर 6 -- क्षेत्र के गांव कपसाई बलरामपुर में खुर पका मुंहपका की बीमारी कहर कहर बरपा रही है। इसके बाद पड़ोस के गांव गजरौला में भी पशुओं में यह बीमारी फैल गई। शनिवार को गांव बलरामपुर में तीन पशुओं की मौत हो गई। बीमारी की चपेट में आने के बाद लगातार गांव में पशुओं की मौत हो रही है। जिससे किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है। हालांकि पशु चिकित्सा विभाग द्वारा गांव में टीकाकरण का कार्य पूरा किया गया है और बीमार पशुओं का उपचार भी किया जा रहा है। गांव बलरामपुर निवासी मोहर सिंह का एक पशु, सुरेश का एक और खन्ना के एक पशु की मौत हो गई। गांव गजरौला में बीमार पशुओं की हालत में सुधार बताया जा रहा है। इस संबंध में ग्राम प्रधान सोनू कुमार का कहना है कि गांव में तीन पशुओं की मौत हुई है इलाज किया जा रहा है। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.