बलरामपुर, अप्रैल 5 -- बलरामपुर, संवाददाता।बलरामपुर महोत्सव इस समय शाम होते ही शहर का पूरा महौल संगीतमय कर दे रहा है। शुक्रवार देर रात हेमंता बृजवासी की भजनों के साथ शुरू हुई सुरमयी शाम में चार चांद लग गया। मंच पर पहुंचते और उनकी प्रस्तुति देखते ही स्थानीय लोगों में ऊर्जा का संचार हो गया। तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा पंडाल गूंज उठा। हेमंता बृजवासी ने मंच पर पहुंचते ही अपने लहजे में कार्यक्रम का आगाज किया। उन्होंने बलरामपुर के लोगों के सामने अपनी भजनों व गीतों की शुरुआत की तो हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। देर रात तक उनकी प्रस्तुति को देखने और सुनने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ लगी रही। सबसे पहले उन्होंने कहा कि दिल की बात लबों तक लाकर अक्सर हम दुख सहते हैं, मैने सुना है बलरामपुर में दिलवाले ही रहते हैं। इस प्रस्तुति पर पूरा पंडाल खड़े होकर ब...