बलरामपुर, अप्रैल 3 -- बलरामपुर, संवाददाता।उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में तीन दिवसीय बलरामपुर महोत्सव का शुक्रवार को भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हो गया। महोत्सव का उद्घाटन जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर स्थानीय स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दर्शकों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। महोत्सव का विधिवत शुभारंभ पूरे हर्षोल्लास के साथ किया गया। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह 'धीरू' सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जैसे ही रंगारंग कार्यक्रमों का आगाज हुआ, तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा पांडाल गूंज उठा।कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसे डिवाइन पब्लिक स्कूल की ...