बलरामपुर, दिसम्बर 10 -- तुलसीपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर के वार्ड नंबर 14 भावनियापुर में स्थित सरजू नहर पीछे कॉलोनियों में चलने को सड़क न ही जलनिकासी को नाली का निर्माण कराया गया है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी मकानों के बगल खाली पड़े प्लॉटों में ही जमा हो रहा है। इससे उठ रही दुर्गंध से लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। संक्रामक बीमारियों के फैलने को लेकर लोग परेशान हैं। कई बार शिकायत दर्ज कराने के बाद भी नगर पालिका की ओर से कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। इससे मच्छरों का भी प्रकोप बढ़ रहा है। मोहल्ले के रहने वाले मनोज कुमार सिंह, रवि उपाध्याय, कुंवर हिमांशु श्रीवास्तव, राहुल सिंह, राजकुमार विश्वकर्मा, रजनीश शर्मा, राम जी तिवारी, सुरेंद्रनाथ योगी, बृजेंद्र सिंह, रजनीश गुप्ता, केपी आर्य, प्रमोद शुक्ला, पीएन शुक्ला बताया कि मोह...