बलरामपुर, फरवरी 13 -- बलरामपुर। विकास खंड गैंसड़ी में नियमित टीकाकरण कवरेज बढ़ाने को लेकर सोमवार को 268 विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए। अभियान में जनपद के विभिन्न ब्लॉकों की 332 एएनएम की ड्यूटी लगाई गई, जबकि अपर मुख्य चिकित्साधिकारियों व अधीक्षकों ने मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी संभाली। डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य छूटे हुए बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण से आच्छादित कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करना है। माइक्रोप्लान के तहत घर-घर संपर्क कर लाभार्थियों को जागरूक किया गया। अधिकारियों ने सत्र स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश भी दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.