बलरामपुर, जून 29 -- तुलसीपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित चीनी मिल परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने फीता काटकर अभियान का शुभारंभ कर नन्हे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए जन्म से पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दवा अवश्य पिलाई जानी चाहिए। उन्होंने पोलियो मुक्त भारत की उपलब्धि को बनाए रखने के लिए सभी अभिभावकों से अभियान में सहयोग की अपील की। सीएचसी अधीक्षक डॉ सुजीत कुमार ने बताया कि प्रदेशव्यापी अभियान के तहत जन्म से पांच वर्ष तक की आयु के बच्चों को निःशुल्क पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। यह भी पढ़ें- पल्स पोलियो अभियान का हुआ शुभारंभ साथ ही लोगों ...