बलरामपुर, अप्रैल 4 -- महराजगंज तराई, संवाददाता। लोक सेवा आयोग परीक्षा में सफलता हासिल कर नायब तहसीलदार बने एक किसान के पुत्र अंकुर सिद्धार्थ के अपने पैतृक गांव बलुई पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा, जहां ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच लोगों ने फूल-मालाओं और अबीर-गुलाल से उनका अभिनंदन किया। अंकुर सिद्धार्थ जैसे ही गांव पहुंचे उन्होंने सबसे पहले अपने माता-पिता से गले मिलकर खुशी जाहिर की। इस भावुक पल को देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखने पहुंचे और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बलरामपुर तहसील क्षेत्र के निवासी अनुदेशक अरविंद कुमार के बेटे अंकुर ने कठिन परिश्रम के दम पर परीक्षा में 218वां रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अंकुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.