बलरामपुर, जनवरी 12 -- पचपेड़वा, संवाददाता। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव और तेज सर्दी के चलते क्षेत्र में आलू और टमाटर की फसल पर संकट गहराने लगा है। वर्तमान मौसम परिस्थितियों में पछेती झुलसा (लेट ब्लाइट) रोग का प्रकोप बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, जिससे किसानों को भारी नुकसान हो सकता है। यह रोग फाइटोफ्थोरा इन्फेस्टन्स नामक कवक के कारण होता है, जो अनुकूल परिस्थितियों में बहुत तेजी से फैलता है और कुछ ही दिनों में पूरी फसल को प्रभावित कर सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र पचपेड़वा के पादप रोग वैज्ञानिक डॉ. गिरिजेश कुमार जायसवाल ने बताया कि जब रात का तापमान लगभग 8 से 12 डिग्री सेल्सियस, दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम तथा वातावरण में नमी 85 से 95 प्रतिशत तक बनी रहती है, तो आलू और टमाटर में पछेती झुलसा रोग के पनपने की संभावना काफी बढ़ जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.