बलरामपुर, फरवरी 12 -- बलरामपुर संवाददाता। जिला मुख्यालय से लगभग पांच किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बिजलीपुर चौराहे पर लगा लाखों रुपये की लागत का हाईमास्ट लाइट कई वर्षों से खराब पड़ा है। रोशनी के अभाव में यह व्यस्त चौराहा रात के समय दुर्घटनाओं का कारण बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अंधेरे की वजह से वाहन चालकों को मोड़ का अंदाजा नहीं हो पाता, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। हाईमास्ट के ठीक बगल बना सर्विस लेन भी बदहाल स्थिति में है। नाले की दीवार टूटी होने से गड्ढेनुमा हिस्सा बन गया है, जिसमें अंधेरे के कारण राहगीर और दोपहिया वाहन चालक फंसकर घायल हो रहे हैं। कई बार गंभीर चोट लगने की घटनाएं भी सामने आई हैं। यह मार्ग मां विजलेश्वरी मंदिर जाने का प्रमुख रास्ता है, जहां श्रद्धालुओं का आवागमन देर रात तक रहता है। बावजूद इसके, ज...