कटिहार, सितम्बर 9 -- बारसोई निज प्रतिनिधि। बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और आम लोगों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर विधायक संगीता देवी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न समस्या को मुख्यमंत्री के समक्ष विस्तारपूर्वक रखा तथा इसके शीघ्र समाधान की मांग की। सड़क, स्वास्थ्य और बिजली व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को विशेष रूप से प्रमुखता से उठाया । विधायक ने बताया कि बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बेहतर आवागमन के लिए कई महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत की आवश्यकता है। विधायक ने स्वास्थ्य सुविधाओं का मुद्दा भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कई हिस्सों में बिजली से संबंधित समस्याओं के कारण आम जनता को प...