बलरामपुर, सितम्बर 27 -- बलरामपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ से चयनित बलरामपुर जिले के नौ नवनियुक्त ग्राम पंचायत अधिकारियों को सोमवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। कार्यक्रम सुबह 10 बजे गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए जिला पंचायत राज विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी अशोक कुमार सचान ने बताया कि सभी चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित वाहनों से लखनऊ ले जाने व कार्यक्रम के बाद वापस लाने की व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थियों के साथ अधिकारियों और कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है, ताकि उन्हें कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने में किसी तरह की परेशानी न हो। यह भी पढ़ें- Balrampur News: रोजगार मेले में 10 अभ्यर्थियों ने लिया ...