बलरामपुर के नए डीपीआरओ बने गिरीश कुमार
बलरामपुर, जुलाई 16 -- बलरामपुर, संवाददाता। पंचायती राज विभाग में शासन ने प्रशासनिक फेरबदल कर दिया है। शासन ने गिरीश कुमार को बलरामपुर का नया जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) नियुक्त किया है। वह इससे पहले बदायूं में डीपीआरओ के पद पर कार्यरत थे। वहीं, बलरामपुर में तैनात डीपीआरओ अशोक कुमार का तबादला संतकबीर नगर कर दिया गया है। विशेष सचिव पंचायती राज राजेश कुमार त्यागी की ओर से जारी स्थानांतरण आदेश के बाद कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब ये माना जा रहा है कि गिरीश कुमार शीघ्र ही बलरामपुर पहुंचकर अपना पदभार संभालेंगे। नए डीपीआरओ की तैनाती से जिले में पंचायतों के विकास कार्यों, स्वच्छता अभियान, ग्राम पंचायतों के संचालन व विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में और तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.