बलरामपुर, नवम्बर 16 -- बलरामपुर संवाददाता। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तुलसीपुर का निरीक्षण सीडीओ ने किया है। निरीक्षण के दौरान स्कूल की जर्जर स्थिति एवं कैंपस में गड्ढे व बदहाल साफ सफाई पर नाराजगी जताई। एसडीएम व नगर पंचायत अध्यक्ष को तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए। कहा कि बेटियों के स्कूल पर विशेष ध्यान दें इन्हें किसी भी तरह की असुविधा न होने पाए। सीडीओ हिमांशु गुप्ता ने केजीबीवीं तुलसीपुर के निरीक्षण में बेटियों के पठन-पाठन कक्षा के साथ-साथ उनके हॉस्टल के ससाधनों से रूबरू हुएहैं। उन्होंने बेटियों से भोजन के साथ-साथ नाश्ता आदि के बारे में पूछताछ किया है। भीषण ठंडक को देखते हुए बेटियों को रजाई गद्दा व अन्य सामग्रियों के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने स्कूल के बिल्डिंग की जर्जर काया देखकर तत्काल इसके मरम्मत के लिए बेसिक शिक्...