लखनऊ, जून 8 -- दुश्वारियां -टेंडर प्रक्रिया में हीलाहवाली का खामियाजा भुगत रहे मरीज -तीन दिन से ठप पड़ी सीटी स्कैन फिल्म की आपूर्ति -मोबाइल पर सीटी की फिल्म व वीडियो देखकर हो रहा इलाज लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। बलरामपुर अस्पताल में अव्यवस्थाओं की नई तस्वीर सामने आई है। पिछले तीन दिनों से सीटी स्कैन की फिल्म का संकट खड़ा हो गया है। मरीजों को मोबाइल पर सीटी स्कैन की फिल्म व वीडियो मुहैया कराया जा रहा है। इसके सहारे डॉक्टर इलाज करने को मजबूर हैं। आरोप हैं कि टेंडर प्रक्रिया में हीलाहवाली से फिल्म का संकट खड़ा हुआ है。

प्रभावित मरीजों की संख्या अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन पांच से छह हजार मरीज आ रहे हैं। 750 बेड हैं। ज्यादातर बेड हमेशा भरे रहते हैं। डॉक्टर ओपीडी व भर्ती काफी मरीजों को सीटी स्कैन जांच कराने की सलाह दी जाती है। रोजाना 40 से 50 सी...