लखनऊ, जून 13 -- बलरामपुर अस्पताल के नवनियुक्त निदेशक डॉ. विवेक गुप्ता से शनिवार को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन (डीपीए) के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। फार्मासिस्ट संवर्ग की समस्याओं और मांगों पर चर्चा की। संगठन ने अस्पताल में फार्मेसी सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सहयोग की मांग रखी। इस दौरान डीपीए के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष संदीप बडोला ने डॉ. विवेक गुप्ता को निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक बनने पर बधाई दी। पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए नेतृत्व में अस्पताल की व्यवस्थाओं को और मजबूती मिलेगी। मुलाकात के दौरान सीएमएस डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी भी मौजूद रहे। डीपीए के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता एसएम त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष अजय पांडे, उपाध्यक्ष मनमोहन मिश्र...