देहरादून, मई 12 -- देहरादून। बलभद्र खलंगा विकास समिति का 52वां स्थापना दिवस मंगलवार को नालापानी में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह खलंगा युद्ध स्मारक पर वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद रूद्रेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना, हवन और कीर्तन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। अंत में प्रसाद वितरण किया गया। समिति की सचिव प्रभा शाह ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- रौतज्यूं मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...