मथुरा, जुलाई 9 -- उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत बलदेव विकास खंड के चौधरी चरण सिंह सभागार में कैशलेस कार्ड वितरण समारोह आयोजित किया गया। शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. मुरारी लाल अग्रवाल, खंड शिक्षा अधिकारी कौशल कुमार तथा भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुधाकर उपाध्याय ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। मुख्य अतिथि डॉ. मुरारी लाल अग्रवाल ने कहा कि इस योजना के तहत शिक्षकों, शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार मिलेगा। लाभार्थी सरकारी एवं निजी अस्पतालों में निशुल्क इलाज करा सकेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि इस योजना का लाभ प्रदेश के 12 लाख शिक्षकों एवं उनके परिजनों को मिलेगा। यह भी पढ़ें- कैशलेश चिकित्सा योजना का आ...