मथुरा, दिसम्बर 19 -- बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार को हुई सड़क दुघर्टना के बाद विधायक पूरन प्रकाश ने बलदेव में कट के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि बलदेव वासियों की बहुत पुरानी मांग बलदेव में यमुना एक्सप्रेस-वे पर कट के निर्माण को लेकर है। बलदेव में कट न होने के कारण आए दिन होने वाली घटनाओं में तुरंत सहायता उपलब्ध नहीं होती है। अगर बलदेव में कट होता तो निश्चित ही मंगलवार को इतनी बड़ी घटना नहीं होती और हादसे में और भी लोगों की जान बचाई जा सकती थी। फायर बिग्रेड, प्रशासन और एंबुलेंस की सुविधा जल्दी मिल जाती। यमुना एक्सप्रेस वे पर चढ़ने के लिए कट पर बलदेव से 20 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.