मथुरा, अप्रैल 1 -- बलदेव। श्री कल्याण सेवा समिति द्वारा भगवान राम की बरात धूमधाम से ठाकुर दाऊजी मंदिर की बगीची से आरंभ हुई। शुभारंभ थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार, पूर्व चेयरमैन राजाराम पांडेय एवं समिति अध्यक्ष पीताम्बर लाल पांडेय ने स्वरूपों की आरती उतारकर किया। राम बारात में दो दर्जन से अधिक झांकी आकर्षण का केंद्र थीं। भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्नन राजा दशरथ, कल्याण देव, भारत माता, राधा कृष्ण, मां दुर्गा, सरस्वती, काली, माखन चोर कान्हा, हिरण्याकश्यप, अमरनाथ बर्फानी बाबा, हनुमानजी, डायन, भोलेनाथ, बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री व अघोरी भोले बाबा की झांकियां शामिल थीं। नगर में जगह-जगह पुष्पवर्षा व आरती कर स्वागत हुआ। शोभायात्रा मोती बाजार, शिवरतन बाजार, खंदोली रोड, कैलाश मार्ग व होली मोहल्ला होकर गौशाला पर संपन्न हुई। इस दौरान चेयरमै...