काशीपुर, दिसम्बर 10 -- जसपुर। बलदेव सिंह इंटर कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव में ग्रीन और रेड हाउस अव्वल रहे। मंगलवार को शुभारंभ प्रधानाचार्य मोहन सिंह भंडारी ने किया। इसके बाद बालक-बालिकाओं ने 100, 50 मीटर, रिले रेस, बास्केटबाल, वॉलीबॉल में अपना दमखम दिखाया। विजेता को प्रधानाचार्य और एमडी मुकेश कुमार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यहां उप प्रधानाचार्य रुचिर चौहान, अमित, गजेंद्र सिंह, राजीव गर्ग, मुकुल जैन आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...