बदायूं, अप्रैल 4 -- बिसौली। ग्राम गुधनी स्थित बालाजी बलदेवधाम में हनुमान जन्मोत्सव पर ललितेश्वरानंद महाराज के सानिध्य में भव्य आयोजन हुआ। सुबह बाबा के अलौकिक श्रृंगार के बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक सुंदरकांड, बजरंग बाण और हनुमानाष्टक का पाठ किया। दिनभर चले विशाल भंडारे में भक्तों ने प्रसाद पाया। रात्रि में रामपुर के गायक श्याम सखा और राजेश गौड़ के भजनों ने समां बांध दिया। इस दौरान संजीव गौड़, सुशील उपाध्याय, कौशल गुप्ता, मुकेश शर्मा, अनिल यादव, किशन यादव, मोहित उपाध्याय व सीटू उपाध्याय सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...