घाटशिला, जून 24 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला का एक मात्र बलदेवदास बालिका उच्च विद्यालय के कायाकल्प करने को लेकर मंगलवार को विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में विधायक ने वर्षों से जर्जर पड़े 30 बेड के छात्रावास का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन की ओर से जानकारी दी गयी कि 30 बेड के छात्रावास का निर्माण वर्ष 1997-98 में लाखों रुपये की लागत से किया गया था। जिसका पुन: मरम्मति वर्ष 2008-09 में फिर किया गया। लेकिन पिछले 28 वर्ष में भवन व बनने के बाद जर्जर अवश्य हो गया, लेकिन आज तक विद्यालय प्रबंधन को भवन हेंडओवर नहीं किया गया। यह भी पढ़ें- दस वर्ष बाद भी विद्यालय का निर्माण अधूरा,डीआईओएस नाराज इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए विधायक ने कल्याण विभाग के अधिकारी को निर्देश दिया कि हर हाल में इस भवन का मरम्मत होनी ...