बगहा, मई 25 -- सिकटा, एक संवाददाता। बलथर थाने के बेतिया-मैनाटाड़ मुख्यपथ के खरसहवा गांव के नजदीक सोमवार को अनियंत्रित होकर बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बानूछापर के वार्ड-29 के कृष्णा शर्मा के पुत्र जितेश कुमार (33) की मौत हो गई। वे पूर्वी चंपारण के भेलाही ग्रामीण बैंक में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचे। बाइक सवार के पॉकेट में रखे गये परिचय-पत्र से उसकी पहचान की। इसके बाद उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। पिता कृष्णा शर्मा व भाई प्रशुराम शर्मा बेतिया से घटनास्थल पर पहुंचकर जितेश का शव होने की पुष्टि की। थानाध्यक्ष ने बताया कि सड़क दुर्घटना में बानूछापर के जितेश कुमार की मौत हुई है। पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने...