देवघर, मार्च 10 -- सारठ प्रतिनिधि आराजोरी पंचायत के बलथरा गांव में आगामी 18 मार्च से होने वाले शिव-शक्ति महायज्ञ को लेकर मंगलवार को ध्वजारोहण किया गया। पंडित सह कथावाचक शिवनारायण महाराज ने कहा कि बलथरा गांव में पहली बार यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखा जा रहा है। यज्ञ को लेकर मंडप निर्माण समेत अन्य तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही है। कहा कि विश्वशांति व उन्नति के लिए 18 से 25 मार्च तक होने वाले सात दिवसीय शिव-शक्ति महायज्ञ को लेकर 51 समेत अन्य गांवों के नाम के साथ संकल्प लेकर ध्वजारोहण किया गया। पंडित शिवनारायण ने मुख्य यजमान राजेश यादव सपत्निक को पूजा-अर्चना कराते हुए यज्ञ संकल्प व नेम निष्ठा की शुरुआत के साथ ध्वजारोहण किया गया है। ध्वजारोहण के साथ यज्ञ में शामिल आसपास के कई गांवों में ग्रामीणों ने स्वेच्छा...