देवघर, मार्च 18 -- सारठ प्रतिनिधि प्रखंड के आराजोरी पंचायत के बलथरा गांव में शिवशक्ति महायज्ञ को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। बुधवार को आकर्षक कलश यात्रा के साथ महायज्ञ शुरू होगा। महायज्ञ के सफल संचालन को लेकर कार्यक्रम के पूर्व संध्या समिति सदस्यों ने बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। बताया गया कि 18 से 25 मार्च तक होने वाले सात दिवसीय महायज्ञ में आचार्य शिवनारायण द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का प्रवचन किया जाएगा। सातों दिन अलग-अलग टीम व कलाकारों द्वारा भक्ति जागरण का कार्यक्रम किया जाएगा। यज्ञ के दौरान आकर्षक मेले का भी आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर कई दुकानें व झूले लगने शुरू हो गए हैं। समिति सदस्यों द्वारा मेले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वॉलेंटियर्स की भी प्रतिनयुक्ति की गई है। पुलिस-प्रशासन से भी सुरक्षा व विधि-व्यवस्था की ...