बलगो पंचायत की मुखिया के पति का निधन
गिरडीह, जून 9 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के बलगो पंचायत की मुखिया केसरी देवी के पति और जेएलकेएम के पूर्व विस प्रत्याशी रोहित दास के पिता लालजीत दास उम्र 69 वर्ष का रविवार देर रात निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। बेहतर उपचार के लिए परिजनों ने उन्हें रांची स्थित रिम्स में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लालजीत दास के निधन पर प्रमुख प्रतिनिधि संजीत कुमार यादव, उपप्रमुख रबुल हसन रब्बानी, जेएलकेएम महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुनीता सिंह, पंसस रामदेव यादव, लखन हांसदा, अजय वर्मा, जेएलकेएम प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, शैलेश सिंह प्रयाग यादव, मो. इकबाल सहित कई लोगों ने शोक जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.