महोबा, फरवरी 26 -- महोबा, संवाददाता। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में विद्यालयों के वाहनों की जांच कराने के निर्देश दिए गए। विद्युत विभाग को परमानंद से झलकारी बाई तिराहा तक सड़क किनारे लगे बिजली के पोल शिफ्ट कराने के निर्देश दिए गए। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यो पर जोर दिया गया। डीएम ने चरखारी में तालाब किनारे क्षतिग्रस्त पुलिया को तत्काल सही कराने के निर्देश दिए। कहा कि लोक निर्माण विभाग तत्काल मरम्मत का काम शुरु करा दें। बलखंडेश्वर मंदिर से डाक बंगला मैदान तक सड़क किनारे पटरी पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने के निर्देश दिए गए। कबरई महोबा मार्ग को 15 मार्च तक गड्डामुक्त कराने पर जोर दिया।डीएम ने कहा कि कार्यो में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। ...