काशीपुर, जून 27 -- काशीपुर। भाजपा किसान मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बलकार सिंह को भाजपा किसान मोर्चा उत्तराखंड की ओर से संगठनात्मक जिला नैनीताल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मोर्चा के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट व मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी ने उन पर विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि यह दायित्व केवल एक पद नहीं, बल्कि संगठन और किसान हितों के प्रति उनकी जिम्मेदारियों को और अधिक बढ़ाने वाला अवसर है। कहा कि वह भाजपा की विचारधारा व केंद्र-राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। यह भी पढ़ें- बलकार बने भाजपा किसान मोर्चा नैनीताल जिले के प्रभारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...