वाराणसी, नवम्बर 3 -- वाराणसी। बर्लिन स्थित भारतीय दूतावास के टैगोर सेंटर में बीएचयू की कला को मुक्तकंठ से प्रशंसा मिली। बीएचयू के दृश्य कला संकाय के चित्रकला विभाग की प्रो. उत्तमा दीक्षित की एकल कला प्रदर्शनी 'द फॉरेस्ट सीरीज' देखने के लिए जर्मनी के कला प्रेमी उमड़ पड़े। इस दौरान उन्होंने दर्शकों के सामने बर्लिन का चित्र बनाया और कला, पर्यावरण और पारिस्थितिक स्थिरता के अंतर्संबंध पर एक शोध व्याख्यान दिया। जर्मनी में भारत के राजदूत और राजनयिकों की उपस्थिति में वाराणसी से कलाकार द्वारा ले जाई गईं 35 पेंटिंग्स प्रदर्शित की गईं। इससे पहले प्रो. दीक्षित ने अपने व्याख्यान में समझाया कि कैसे प्राचीन भारतीय आदिवासी विश्वास प्रणालियों और स्वदेशी जीवन शैली में आधुनिक सतत विकास के ब्लूप्रिंट शामिल हैं। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे समय में जब दुनिया गंभी...