बर्लिन, जुलाई 27 -- 'बर्लिन प्राइड' पर हुए जानलेवा हमले के संदिग्ध को रविवार को शहर के बाहरी इलाके में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गोली मारकर मार दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 29 लोग घायल हो गए थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बर्लिन के मध्य क्षेत्र में हुए हमले के बाद लगभग 24 घंटे तक चली तलाश के उपरांत लेबनानी मूल के जर्मन नागरिक अब्दुल बल्लूट को पुलिस ने ढूंढ़ निकाला।आईएस में शामिल होने की कर चुका था कोशिश बर्लिन प्राइड हमले का संदिग्ध व्यक्ति पहले इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह में शामिल होने की कोशिश कर चुका था। जर्मनी के अभियोजकों ने रविवार को यह कहा। अधिकारियों ने एक 'वॉन्टेड' नोटिस जारी किया और लोगों को चेतावनी दी कि वे लेबनानी अब्दुल बल्लूट के पास न जाएं, क्योंकि वह हथियारबंद और खतरनाक ह...