सीतामढ़ी, मई 20 -- चोरौत। बिहार सरकार के योजनाओं के लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने तथा समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से मंगलवार को प्रखंड के आर एन टी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बर्री बेहटा में पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उच्च शिक्षा निदेशालय के डायरेक्टर एन०के० अग्रवाल, विधायक प्रो० नागेन्द्र राउत एवं एसडीओ पुपरी गौरव कुमार ने संयुक्त रूप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में उपस्थित आगत अतिथियों बुकें देने के साथ ही शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गान के साथ किया गया। उद्घाटन के बाद अधिकारियों ने शिविर का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- जनसेवा में कोताही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा: रामकृपाल यादव...