कानपुर, अप्रैल 17 -- कानपुर दक्षिण। बर्रा के सिंह ढाबा के सामने से जा रहे युवक को रोक कर उसकी बाइक और मोबाइल लूटने वाले एक आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच कर हैलट अस्पताल भेजा। वहां से पुलिस को चकमा देकर शातिर फरार हो गया। आरोपित की पहचान परमपुरवा निवासी मुन्ना खान के रूप में हुई है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि बीते 15 अप्रैल की रात्रि करीब 3.30 बजे इलाके के मोहित निषाद को तमंचे के बलपर रोक कर पल्सर बाइक, 5 हज़ार रुपये और मोबाइल लूट ली गयी थी। मामले में पुलिस पीड़ित के भाई रोहित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरे की तलाश में जुटी थी। यह भी पढ़ें- तिलहर में मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, दो घायल इधर गुरुवार रात्रि लगभग 01:45 बजे फत्तेपुर चौराहा पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवारों को रोक...