कानपुर, फरवरी 16 -- कानपुर, संवाददाता। बर्रा में एक प्राइवेट कर्मी के घर की छत पर भ्रूण मिलने से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस इसे कब्जे में लेकर जांच कर रही है। बर्रा-दो निवासी मनोज कुमार शुक्ला एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। सोमवार सुबह वह ड्यूटी गए थे। इस दौरान उनकी पत्नी प्रभा रोजाना की तरह छत पर झाड़ू लगाने पहुंचीं। छत पर भ्रूण पड़ा देख पति को जानकारी दी। पुलिस ने मामले की जांच की। मनोज ने पड़ोस स्थित एक होटल के कर्मचारी पर आरोप लगाया है। इससे पहले भी वे लोग छत पर गंदगी फेंकते आ रहे हैं। थाना प्रभारी रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि भ्रूण नहीं बल्कि मांस का टुकड़ा प्रतीत हो रहा है। फिलहाल, जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.