कानपुर, मार्च 6 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। शहर के दक्षिणी इलाके में गुरुवार देर रात से शुक्रवार तड़के तक आग ने काफी नुकसान किया। बर्रा सात में जहां आग से कबाड़ के दो गोदाम और तीन झुग्गियां जल कर खाक हो गईं, वहीं जूही में फर्नीचर गोदाम जलने से लाखों का नुकसान हो गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बर्रा गांव निवासी पंगू यादव ने बर्रा सात में हाईवे किनारे स्थित अपनी जमीन को किराए पर दे रखा है। इसमें मूलरूप से औरैया निवासी इकबाल और उनका बेटा सैफ व जूही के परमपुरवा निवासी धूप चंद्र का कबाड़ गोदाम हैं। वहीं गोदाम में काम करने वाले मूलरूप से महोबा निवासी आकाश, अशोक और खेम चंद्र झुग्गी बनाकर परिवार समेत रहते हैं। सैफ के मुताबिक वह और उसके पिता गोदाम में ही सो रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे उसक...