संभल, मार्च 30 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव बर्रई में विकास कार्यों की अनदेखी से पैदा हुई जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों की परेशानी आखिरकार रंग लाई। 25 मार्च को हिन्दुस्तान अखबार में बोले संभल कॉलम के तहत प्रमुखता से प्रकाशित खबर के बाद प्रशासन हरकत में आया। रविवार को ग्राम पंचायत सचिव मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन के माध्यम से सड़कों पर भरे पानी की निकासी करवाई। बर्रई गांव में काफी समय से साफ सफाई नहीं कराई गई थी। जिसकी वजह से गांव के मुख्यमार्ग पर जलभराव की समस्या बनी हुई थी। हालात यह थे कि पानी जमा होने से सड़कों ने तालाब का रूप ले लिया था। ग्रामीणों का कहना था कि इस गंदे पानी में मच्छर पनप रहे थे। जिससे गांव में बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा था। समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अखबार म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.