जमशेदपुर, मार्च 15 -- बर्मामाइंस के खालसा स्कूल के पास शनिवार दोपहर कार ने चार वर्षीय मासूम को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने कार को ट्रेस कर जब्त कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद चालक ने कार रोकी और घायल बच्चे को लेकर टीएमएच पहुंचा। वहां इलाज के लिए भर्ती भी कराया गया, लेकिन गंभीर चोट लगने के कारण बच्चे की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में आरुष को भर्ती कराने के बाद कार चालक फरार हो गया। मामले को लेकर बर्मामाइंस थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि कार आर्मी के जवान देवेंद्र सिंह की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार उनका बेटा चला रहा था।जानकारी के अनुसार, मासूम आरुष कुमार बर्मामाइंस स्थित स्टार टॉकीज के पास का रहने वाला था। उसके पिता मुकेश कुमार पे...