बर्मामाइंस में ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लूटपाट का प्रयास
जमशेदपुर, जून 30 -- बर्मामाइंस थाना क्षेत्र स्थित ट्यूब कंपनी कंपनी के समीप मंगलवार तड़के ट्रक चालक पर हथियारबंद बदमाशों ने जानलेवा हमला कर लूटपाट का प्रयास किया। घटना तड़के 3.30 बजे की है। घायल चालक जय प्रकाश रजक पश्चिम बंगाल के बीरग्राम का निवासी है। जयप्रकाश ने बताया कि वह ट्रक के पास मौजूद था, तभी एक वाहन से पहुंचे तीन अज्ञात बदमाशों ने चापड़ और पिस्टल के बल पर मोबाइल फोन व नकदी लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। वह किसी तरह जान बचाकर भागा और गश्ती कर रही पुलिस पर उसकी नजर पड़ी। पुलिस ने तत्काल उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। घटना के विरोध में मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में ट्रक चालक और ड्राइवर यूनियन के सदस्य बर्मामाइंस थाना पहुंचे। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.