जमशेदपुर, फरवरी 26 -- बर्मामाइंस थाना क्षेत्र स्थित उड़िया क्लब के पास मंगलवार रात करीब 9 बजे ड्यूटी से घर लौट रहे दास बस्ती निवासी राज दास से बदमाशों ने छिनतई का प्रयास किया। राज ने इसका विरोध किया तो उसपर चापड़ से हमला कर दिया गया। इसके बाद राज बाइक मौके पर ही छोड़कर जान बचाने के लिए भाग निकले। उन्होंने बस्ती पहुंचकर घटना की जानकारी अपने साथियों को दी। जब उनके कुछ साथी मौके पर पहुंचे तो बदमाशों ने दोबारा हमला कर दिया। इस दौरान चापड़ के वार से संदीप नामक युवक के पैर में गंभीर चोट लगी। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज कराया गया। हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए पत्थरबाजी भी की, जिससे राज दास की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्लब के आसपास रात में...