जमशेदपुर, जुलाई 5 -- दक्षिण पूर्व जोन के मॉडल रेलवे स्टेशन टाटानगर के बागबेड़ा साइड बर्मामाइंस गेट पर भी यात्रियों को ट्रेन के समय पर करंट टिकट की सुविधा मिलेगी। चक्रधरपुर रेल मंडल के आदेश पर शुक्रवार को बर्मामाइंस गेट स्थित आरक्षण केंद्र में करंट टिकट बुकिंग सुविधा शुरू हो गई। अब बर्मामाइंस गेट के जनरल टिकट काउंटर में करंट टिकट बुकिंग सुविधा यात्रियों को मिलेगी। पहले दिन शाम तक सात-आठ यात्रियों के बर्मामाइंस से ही करंट टिकट बुक कराने की सूचना है। यात्रियों में बर्मामाइंस गेट पर जल्द महिला, सीनियर सिटीजन और दिव्यांगों का काउंटर खुलने की उम्मीद जगी है। टाटानगर स्टेशन झारखंड, बिहार, ओडिशा, बंगाल व मुंबई के लाखों यात्रियों का केंद्र है। रोज करीब 70 ट्रेनों से 40 हजार से ज्यादा यात्रियों की आवाजाही है। लेकिन आरक्षण केंद्र की दोहरी व्यवस्था से...