जमशेदपुर, दिसम्बर 13 -- बर्मामाइंस क्षेत्र में लगातार बढ़ती समस्याओं को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। धूल-प्रदूषण, संकीर्ण सड़कें, रोजाना लगने वाला जाम, कंपनी के ट्रकों की अवैध पार्किंग और बस्तियों में फैला डर का माहौल इन सभी मुद्दों के विरोध में क्षेत्र की जनता 14 दिसंबर को बर्मामाइंस के दोनों गेट पर एक दिवसीय महाधरना करेगी।बस्ती बचाओ संघर्ष समिति ने रामबाबू तिवारी के नेतृत्व में चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और बड़े स्वरूप में चलाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...