जमशेदपुर, फरवरी 25 -- शहर में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गुरुवार को बर्मामाइंस और परसूडीह में छापेमारी कर 48 लीटर अवैध शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी फरार हो गया, जबकि दूसरे के खिलाफ भी उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पहली कार्रवाई बर्मामाइंस मुखी बस्ती में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि सुशांत मुखी अपने घर में प्रतिबंधित विदेशी शराब का भंडारण कर बिक्री कर रहा है। उत्पाद विभाग और स्थानीय पुलिस की टीम ने छापेमारी की। सुशांत मुखी के घर से झारखंड में प्रतिबंधित किंग्स गोल्ड ब्रांड की दो कार्टन अवैध विदेशी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 18 लीटर थी। आरोपी तंग गलियों और घनी बस्ती का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। सुशांत मुखी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.