जमशेदपुर, जनवरी 28 -- बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के ईस्ट प्लांट बस्ती के समीप सोमवार देर शाम सरस्वती पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। नाचने को लेकर हुई धक्का-मुक्की के बाद युवकों के बीच मारपीट शुरू हो गई और चापड़ चलने से स्थानीय निवासी छोटू गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विसर्जन जुलूस के दौरान नाच-गाने के बीच छोटू और मलिंगा नामक युवक के बीच धक्का लगने को लेकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और मलिंगा तथा उसके साथ मौजूद युवकों ने छोटू के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान मलिंगा ने चापड़ से छोटू के सिर पर कई वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना के बाद जुलूस में अफरा-तफरी मच गई और आरोपी युवक भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल छोटू को तत्काल टीएमएच मे...