उरई, मार्च 21 -- उरई। संवाददाता बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा दिलाने और अविलंब केंद्र खुलवाकर गेहूं खरीद शुरू कराए जाने समेत छह सूत्री मांगों को लेकर किसान यूनियन ने बैठक कर मुद़्दों पर चर्चा की। इसके अलावा जिला प्रशासन को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार राहुल यादव को दिया। इसमें निर्बाध रुप से बिजली आपूर्ति के साथ चकरोड पर किए गए कब्जों को सख्ती से हटवाए जाने की मांग की। भाकियू की मासिक पंचायत गल्ला मंडी परिसर में आयोजित की गई। इसमें जिले भर से आए किसानों ने खेती किसानी से जुड़ी परेशानियों को रखा। किसान नेता राजवीर सिंह, जिलाध्यक्ष द्विजेंंद्र सिंह, मंडल उपाध्यक्ष बृजेश राजपूत, दिनेश प्रताप सिंह, भवन राजपूत आदि ने कहा कि नामिम गंगे के नाम पर गांव क्षेत्रों में सड़कें खुदी पड़ी है। अभी तक निर्माण नहीं किया गया। इसके अलावा जनपद में ...