औरैया, जून 13 -- शहर की एक बर्फ फैक्ट्री में शनिवार सुबह काम के दौरान हुए हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बर्फ तोड़ते समय अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया, जिससे उसका हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। साथी कर्मचारियों ने तत्काल मशीन बंद कर युवक को बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुरान निवासी 26 वर्षीय साहिल पुत्र प्रेमशंकर शहर के कानपुर रोड स्थित एक बर्फ फैक्ट्री में कार्य करता है। शनिवार सुबह वह मशीन पर बर्फ तोड़ने का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन की चपेट में आ गया और अंदर फंस गया。

घायल युवक का तत्काल उपचार युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास काम कर रहे कर्मचारी मौके पर दौड़े। आनन-फानन में मशीन बंद कर साहिल ...