भदोही, दिसम्बर 24 -- भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी में चल रही बर्फीली हवा ठिठुरन बढ़ा दी है। भोर में सर्द हवा चली तो कोहरा कम हो गया, लेकिन गलन में मानों वृद्धि हो गई। रात्रि में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक लुढ़ गया। मेघ का कब्जा होने के साथ ही सर्द हवा चलने से बाइक सवारों हाथ-पांव कठुआने लग जा रहा था। शाम ढलते ही गलन इतना बढ़ जा रहा है कि लोग अलाव का सहारा लेने को विवश हो जा रहे हैं। रात्रि में घना कोहरा के चलते वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग समेत ग्रामीण अंचलों में लाइट जलाकर रेंगते नजर आ रहे हैं। बुधवार को सुबह 11:30 बजे तक सूर्यदेव का दर्शन नहीं हो पाया था। बर्फीली हवा चलने से ठिठुरन बढ़ गई है। कोहरे का प्रकोप भी बना रहेगा। मौसम विभाग की माने तो कोहरा संग गलन का सितम अभी बना रहेगा। कड़ाके की ठंड और बर्फीली हवा के चलते तापमान में भी गिराव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.