शामली, जनवरी 4 -- सुबह के समय थोडी देर के लिए सुबह के समय हल्की धूप निकली तो अंदाजा था कि आज छूप खिलेगी लेकिन कुछ देर बाद ही आसमान में फिर से घटा छायी जो शाम तक जारी रहा। सर्द हवाओं की ठिठुरन से गल बढ़ गयी है। इसके बाद पूरा दिन आसमान में बादल छाये रहे। लगतार चल रही ठंड से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सर्द हवाओं और कोहरे के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। रविवार को अघिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी। इसलिए पूरा दिन ही लोगों की कंपकंपी छूटती रही। रविवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह अधिकतम तापमान शनिवार के मुकाबले करीब दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। ठंडी हवाएं इतनी तेज और सिहरन पैदा करने वाली थीं कि लोगों के शरीर में गलन महसूस होती रही। ठंड से बचाव के लिए ...