हापुड़, जनवरी 11 -- पिछले तीन दिन से हापुड़ की धरती पर बेशक सूरज की तेज किरण पड़ रही हो, लेकिन पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं ने तेज धूप की गर्माहट को फीका कर दिया है। ऐसे में रविवार को तेज धूप सेंकने के बाद भी लोगों को ठंड से कोई खास राहत नहीं मिल सकी। जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड व ठिठुरन का सामना करना पड़ा। इससे अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। हापुड़ में रविवार की सुबह से ही मौसम साफ था, लेकिन सुबह गलन और बर्फीली हवाओं ने लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास कराया। ठंड की वजह से लोग कांपते रहे। हालांकि सुबह नौ बजे से धूप खिलनी शुरू हो गई। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे ही सूरज की किरण तल्ख होती चली गई। लोगों ने धूप में बैठकर राहत पाने का प्रयास किया। लेकिन तेज धूप के साथ बर्फीली हवाओं से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऐसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.