बागपत, जनवरी 9 -- बागपत। समूचा जिला शुक्रवार को भी भीषण ठंड की चपेट में रहा। बर्फीली हवा चलने से लोग कंपकंपाते रहे। वहीं, घने कोहरे के चलते सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। दिल्ली-शामली रेलमार्ग की कई ट्रेनें समय से देरी पर चली, जिसके चलते यात्री ठंड में ठिठुरते रहे। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ी हुई है। पिछले कई दिनों से जिला कोल्ड डे कंडीशन में पहुंचा हुआ है। तीन दिनों से तो बर्फीली हवा सितम ढा रही है। गुरुवार की रात काफी सर्द रही। इस दौरान न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, शुक्रवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसके चलते जनजीवन अस्त व्यस्त बना रहा। दुर्घटना से बचने के लिए चालकों ने वाहनों की रफ्तार धीमी रखी। कोहरे के कारण दिल्ली-शामली रेलमार्ग की कई ट्रे...