एटा, जनवरी 12 -- जिले में लगातार तीसरे दिन भी सूर्यदेव के दर्शन हुए और सुबह से ही खिली हुई धूप निकली। हालांकि पहाड़ों से आ रही तेज रफ्तार बर्फीली हवाओं ने धूप की तपिश को बेअसर कर दिया। इससे जनमानस को गलन भरी सर्दी से राहत नहीं मिल सकी और लोग दिन में ठिठुरते नजर आए। सोमवार को धूप निकलने के साथ ही शहर के पार्कों, खेल मैदानों और बाजारों में रौनक लौट आई। जीटी रोड समेत सभी मुख्य और लिंक मार्गों के अलावा घंटाघर, बाबूगंज आदि सभी बाजारों में लोगों की अच्छी खासी चहल-पहल देखी गई। धूप निकलने के कारण जिले से कोहरा पूरी तरह गायब रहने के कारण यातायात सामान्य बना रहा और सड़कों पर वाहनों की रफ्तार नहीं थमी। मौसम में आए बदलाव का फसलों पर मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। लगातार धूप निकलने से सरसों, आलू और मटर जैसी फसलों को तुसार (पाले) के खतरे से राहत मि...